फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: शराब फैक्टरी ने दिया नौकरी समाप्ति का नोटिस, प्रोसेसिंग प्लांट पर चढ़े कर्मचारी, हंगामा

Tue, 31 Oct 2023 03:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शराब फैक्टरी में 10 साल से उत्पादन बंद है। उत्पादन शुरू करने की मांग को लेकर कर्मचारी 272 दिन से क्रमिक अनशन कर रहे थे। मंगलवार को कर्मचारी फैक्टरी पहुंचे तो नौकरी समाप्ति का नोटिस देखकर आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन
शराब फैक्टरी के प्लांट पर चढ़े कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में रौसर कोठी गांव स्थित यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड में मंगलवार को करीब 246 कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस मिलने के बाद जमकर हंगामा हुआ। कर्मचारी फैक्टरी परिसर में स्थित छह मंजिला प्रोसेस प्लांट पर चढ़ गए। इसकी जानकरी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। वहीं कर्मचारी अतुल त्रिवेदी सीढ़ियों से उतरते समय गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद सीओ सदर अमित चौरसिया ने जिला अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


शराब फैक्टरी में करीब दस साल से उत्पादन बंद है। उत्पादन शुरू करने के लिए कर्मचारी फैक्टरी गेट पर करीब 272 दिन से क्रमिक अनशन कर रहे थे। मंगलवार सुबह आठ बजे जब कर्मचारी फैक्टरी पहुंचे और अपना कार्ड पंच करने का प्रयास किया तो देखा कि दो जगह मशीनों के तार कटे हुए थे। एक जगह से मशीन ही गायब थी। वहां उन्हें 31 अक्तूबर का एक पत्र प्रबंधन की ओर से मिला, जिसमें फैक्टरी बंद करते हुए 244 नियमित और दो कैजुअल कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की बात थी। 

ये भी पढ़ें- दर्दनाक: पलक झपकते पांच जिंदगियां खत्म... घायल मासूमों को रोता देख राहगीर भी रो पड़े, जिससे जो बन पड़ा वो किया

विज्ञापन

प्रोसेस प्लांट पर चढ़े कर्मचारी 
नोटिस पढ़ने के बाद कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारी फैक्टरी परिसर में बने बहुमंजिला प्रोसेस प्लांट पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। प्रोसेस प्लांट जर्जर अवस्था में है। कई जगह मधुमक्खियों के छत्ते भी लगे हुए हैं। ऐसे में भगदड़ या अन्य दुर्घटना की आशंका है। 

विज्ञापन

सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश मिश्र मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। कर्मचारी फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़े हुए हैं। वहीं प्रबंधन की ओर से कोई अधिकारी फैक्टरी में मौजूद नहीं है। फैक्टरी के सिक्योरिटी इंचार्ज गगन धामी ने बताया कि मैनेजमेंट की ओर से दुर्गेश आए थे, जिन्होंने पंचिंग मशीन के तार काटे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें