लोकसभा उम्मीदवार अरुण सागर। संवाद
शाहजहांपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए भाजपा प्रत्याशियों समेत चार नामांकन कराए गए। लोकसभा सीट के लिए तीन और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए एक नामांकन कराया गया।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर और ददरौल विधानसभा से प्रत्याशी अरविंद सिंह एक साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर समेत भाजपा के तमाम नेता थे। लोकसभा प्रत्याशी अरुण सागर ने कक्ष नंबर 10 में जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह को नामांकन पत्रों के दो सेट जमा किए। उनके प्रस्तावक मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और जेपीएस राठौर रहे।
लोकसभा सीट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार रामलाल और धर्मपाल ने भी नामांकन कराया। ददरौल विधानसभा प्रत्याशी अरविंद सिंह ने कक्ष नंबर 11 में एसडीएम ज्ञानेंद्र नाथ को नामांकन पत्रों के चार सेट जमा किए।
लोकसभा उम्मीदवार अरुण सागर। संवाद