फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र की मठिया कॉलोनी निवासी विमलेश के पुत्र अमन की सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपियों ने तीन लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को सचिवालय के अधिकारी के रूप में परिचय दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी विमलेश की लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी के इस्लामाबाद निवासी लालमुनि, धर्मेंद्र व राजकुमार से मुलाकात हुई। तीनों ने सचिवालय लखनऊ में अपने को अधिकारी बताते हुए परिचय दिया। आरोपियों ने विमलेश को पुत्र अमन की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। विमलेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने ढाई लाख रुपये नकद ले लिए व 50 हजार रुपये धर्मेंद्र के खाते में लिए।
नौकरी नहीं लगने पर आरोपी टालने लगे। रुपये मांगने पर अभद्रता कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। राजकुमार का सचिवालय का कार्ड भी फर्जी निकला। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें