फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: एक हादसे ने छीन लीं दो परिवारों की खुशियां, राजेश की थी शादी, बेटा-बेटी से मौत निसंतान हो गए रामलड़ैत

Sat, 17 Jun 2023 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में जलालाबाद-शाहजहांपुर बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत तीन की मौत हो हई। जबकि बोलेरो सवार समेत आठ लोग जख्मी हो गए।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद-शाहजहांपुर रोड पर बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर होने से गर्भवती महिला और चार साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार सात लोगों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन


कांट थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर के मंझरा दिबियापुर निवासी राजेश (19) अपनी बहन सात महीने की गर्भवती प्रियांशी (27) व चार साल की भांजी पायल को बाइक से हरदोई के थाना शाहाबाद के गांव नौगवां स्थित ससुराल छोड़ने जा रहा था। राजेश की बाइक शाहजहांपुर रोड पर बारहपत्थर और याकूबपुर चौराहे के बीच थी। 

इसी दौरान जलालाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो सड़क किनारे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में बोलेरो सवार मुरारी की 14 वर्षीय बेटी खुशबू, विपिन की 22 वर्षीय बेटी शिवी, राजबहादुर की 13 वर्षीय बेटी अंजलि, रूपराम का पांच वर्षीय बेटा प्रेमवीर, राजबहादुर का 10 वर्षीय बेटा गौरव के अलावा आशाराम व बोलेरो चालक सुशांत को काफी चोटे आईं। ये सभी चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव अरुआ खानपुर के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले विपिन की बेटी शिवी की शादी जलालाबाद के गांव आमखेड़ा में हुई थी। 

बोलेरो सवार लोग शिवी की चौथी की विदा कराकर वापस अरुआ जा रहे थे। इस हादसे के दौरान थाना कांट के गांव देवरिया निवासी शुभलेश अपनी बाइक की सर्विस कराकर गांव को लौट रहे थे। उनकी बाइक भी हादसे से असंतुलित हुई बोलेरो से टकरा गई और वह भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।

जलालाबाद हादसा : एक हादसे ने छीन लीं दो परिवारों की खुशियां
शाहजहांपुर-जलालाबाद रोड पर हुए हादसे में दो परिवारों को ऐसा दर्द मिला जिसे वे ताउम्र नहीं भूल सकते। रामलड़ैते की जिंदगी तो बिलकुल बेरंग हो गई। राजेश और प्रियांशी के अलावा उनके और कोई संतान नहीं थी। हादसे ने दोनों की जिंदगी लील ली। पांच जून को ही बेटे का तिलक संस्कार किया था।

 

कांट थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर के मंझरा दिबियापुर निवासी रामलड़ैते ने करीब छह साल पहले बेटी प्रियांशी के हाथ पीले करने के बाद घर के सूनेपन को दूर करने के लिए कम उम्र में ही बेटे राजेश की शादी तय कर दी। पांच जून को राजेश का तिलक चढ़ने के बाद घर में खुशी का माहौल था। इस अनहोनी ने उन्हें मातम में बदल दिया।

 

घरवालों के अनुसार, प्रियांशी की शादी होने के बाद रामलड़ैते ने पत्नी के कहने पर अपने इकलौते बेटे करीब 18 साल के राजेश की थाना मोहम्मदी के गांव बगरेती से शादी तय कर दी थी। पांच जून को राजेश के तिलक में शामिल होने के लिए हरदोई के थाना शाहाबाद के गांव नौगवां में ब्याही बहन प्रियांशी अपने पति कुलदीप व चार साल की बेटी पायल के साथ पहुंची थी। 

 

कार्यक्रम निपटाकर कुलदीप घर लौट गए। सात माह की गर्भवती होने के कारण बार-बार सफर से बचने के लिए माता-पिता ने बेटी प्रियांशी को भाई की शादी निपटाकर ही जाने के लिए रोक लिया था। बताते हैं कि शादी की तारीख फाइनल न हो पाने के कारण शुक्रवार को प्रियांशी अपने भाई राजेश व बेटी पायल के साथ बाइक से अपनी ससुराल के लिए निकली। 

 

इसका किसी को आभास नहीं था कि भाई-बहन के जीवन का यह अंतिम सफर होगा। घर के चिराग के साथ गर्भवती बेटी व चार वर्षीय नातिन की मौत से रामलड़ैते का घर पूरी तरह उजड़ गया। हादसे के बाद दिबियापुर के अलावा प्रियांशी की ससुराल में भी मातम पसर गया। 

 
विज्ञापन

बहू के गर्भवती होने के कारण पति सहित अन्य लोग जल्द ही घर में किलकारियां गूंजने की आस लगाए बैठे थे। दोनों घरों की खुशियां पलक झपकते काफूर हो गईं। हादसे में पत्नी प्रियांशी और मासूम बेटी को खोने के बाद कुलदीप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें