पुवायां। बंडा के गांव हसनापुर चक्की निवासी अजय कुमार अपनी ससुराल पुवायां के मजीदापुर से पत्नी को लेकर बाइक से घर जा रहे थे। पुवायां-बंडा हाईवे पर गांव टकेली मोड़ के पास उनकी बाइक और टेंपो में टक्कर हो गई। हादसे में अजय कुमार, उनकी पत्नी पूनम देवी और सलहज सीमा देवी गंभीर घायल हो गए।
राहगीरों ने 108 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के चालक और ईएमटी घायलों को पुवायां सीएचसी लाए। सीमा देवी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद