फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में पिंक बूथ के पास फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। राजीव चौक पर स्थित पुलिस के पिंक बूथ के पास एक फाइनेंस कंपनी के क्रेडिट मैनेजर को कई लोगों ने जमकर पीटा। इस दौरान बूथ से पुलिसकर्मी नदारद थे।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के भरतपुरी कॉलोनी निवासी अंकित मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी में क्रेडिट मैनेजर हैं। पुवायां के गांव भूरखेड़ा के एक व्यक्ति ने उनकी कंपनी से कर्ज लिया था। कर्ज लेने वाले को प्रत्येक महीने की चार तारीख को किस्त जमा करनी होती है। मार्च में किस्त जमा नहीं की गई थी। उन्होंने कर्ज लेने वाले से मार्च और अप्रैल की किस्त समय से देने का अनुरोध किया।
मंगलवार शाम कर्ज लेने वाले ने उनको पुवायां के राजीव चौक पर किस्त लेने के लिए बुलाया था। वह अपने साथी के साथ राजीव चौक के पिंक बूथ के पास पहुंचे। वहां कर्ज लेने वाला कई युवकों के साथ गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। उनके साथी ने पूरी घटना का वीडियो बनाया है। एक पुलिसकर्मी मारपीट होते देखता रहा लेकिन बचाने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

इसके बाद अंकित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें