फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीन डबल डेकर बसें सीज, सात का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वालीं तीन डबल डेकर बसों को एआरटीओ ने सीज किया है। बसों को आरसी मिशन थाने में खड़ा करा दिया गया है। सात स्लीपर बसों का चालान किया गया है। उनके ऊपर एक लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय ने एआरएम रामप्यारे प्रसाद के साथ चेकिंग अभियान चलाया। हरदोई बाईपास से लेकर बरेली मोड़ तक चले अभियान में सात स्लीपर बसों को रोककर उनके कागज चेक किए। कागजों में कमी होने पर उनके चालान किए गए हैं।
इसी तरह तीन डबल डेकर बसाें को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया। बसों पर कार्रवाई होने से उसमें सवार यात्री पैदल हो गए। एआरटीओ ने बताया कि 20 अन्य वाहनों के चालान भी किए गए हैं। कोई भी बस बिना परमिट संचालित नहीं पाई गई। परमिट शर्तों के उल्लंघन में चालान और सीज की कार्रवाई की गई है। उनके साथ परिवहन निगम के डिपो प्रभारी विनोद मिश्रा और फिरोज भी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें