फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: झोंपड़ी में आग लगने से झुलस गईं तीन भैंसें

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। मजदूरी करने हरियाणा गए भिटारा गांव के रामपाल की झोंपड़ी में रविवार को देर रात अचानक आग लग जाने से वहां खूंटे से बंधीं तीन दुधारू भैंसें झुलस गईं।
विज्ञापन

रामपाल के भाई चेतराम ने पुलिस को बताया कि उनके भाई ने घर के बाहर पशुओं के लिए झोंपड़ी डाल रखी है। रात करीब 12 बजे खेत से लौटने पर झोंपड़ी से आग की लपटे उठती देखीं। उसे अंदेशा है कि किसी ने रंजिशन झोपड़ी में आग लगाकर बाहर से घर का दरवाजा बंद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, लेकिन आग लगने की वजह पता कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें