फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आंधी में गुल हुई बिजली, उपभोक्ता घंटों परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रविवार की रात तेज आंधी और बारिश के कारण गुल हुई बिजली ने लोगों को खूब परेशान किया। ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद बिजली मिल सकी। आपूर्ति बाधित होने पर एसई अनुज प्रताप सिंह ने टीमें लगाकर आपूर्ति को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन

रविवार रात तेज हवा चलने के कारण शहर व ग्रामीण इलाकों का बिजली नेटवर्क पटरी से उतर गया। बहादुरगंज उपकेंद्र की बिजली करीब चार घंटे के बाद गोविंदगंज उपकेंद्र से जोड़कर दी गई। इसी तरह गोविंदगंज, सिटी पार्क, हथौड़ा, अब्दुल्लागंज आदि उपकेंद्रों की बिजली नदारद रही। बिजली जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जैतीपुर के मरुआझाला की आपूर्ति पूरी रात नदारद रही। अटसलिया उपकेंद्र के कुछ हिस्से की बिजली सुबह तक चालू नहीं हो सकी। विभिन्न इलाकों से एसई के पास फोन आने के बाद वह स्वयं सक्रिय हुए और अवर अभियंताओं से जानकारी ली। हालांकि, सुबह दस बजे तक सभी जगह की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। निगोही रोड उपकेंद्र के चिनौर बाईबाग फीडर पर सोमवार को मरम्मत का कार्य कराया गया। फीडर पर कई जगहों पर कार्य होने के चलते दो से चार बजे तक बिजली नदारद रही।
विज्ञापन


चौहनापुर फीडर से जुड़े गांवों में बढ़ा बिजली संकट

कुर्रियाकलां। तेज आंधी, बारिश से रविवार की शाम पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुईं चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए इनकमिंग लाइन और 11 केवीए लाइनें सोमवार को सुबह 7.30 बजे ठीक की जा सकीं। बिजली आपूर्ति शुरू होने के आधा घंटे बाद ही पॉवर कंट्रोल के निर्देश पर कटौती लागू कर दी गई, जो शाम तक जारी रही।

रविवार को दिन में 11 बजे से लेकर सोमवार की शाम पांच बजे तक 30 घंटे में एक घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। इससे आटा चक्कियां, स्पेलर, खराद मशीनें आदि बंद रहीं। घरों में पंखे-कू़लर नहीं चलने से लोगों को काफी परेशानी हुई। कई घरों में पानी की टंकियां खाली हो जाने से लोगों की सुबह की दिनचर्या बाधित हो गई।


विद्युत निगम के अवर अभियंता ब्रजेश निषाद ने बताया कि शाम को आंधी के कारण लाइन पर पेड़ गिरने से ब्रेक डाउन हो गया। उन्होंने बताया कि रात में ही लाइनमैन के साथ कर्मचारियों की टीम लगाकर इनकमिंग लाइन सोमवार को सुबह पांच बजे ठीक करा ली गई। बाद में 11 केवीए की क्षतिग्रस्त लाइन भी ठीक करा दी गई और अब बिजली संकट नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें