तिलहर। मोहल्ला मीरगंज निवासी निषाद ने मोहल्ले के तीन सगे भाइयों ब्रजेंद्र, कल्लू और धर्मेंद्र के खिलाफ शराब के नशे में रंजिशन गाली-गलौज करने और पीटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वह राजनपुर मार्ग के कब्रिस्तान के पास से घर आ रहे थे। रास्ते में शराब पी रहे तीनों भाइयों ने उन्हें देखकर गालियां देनी शुरू कर दीं। इसे लेकर कहासुनी होने पर तीनों भाइयों ने उन्हें पीटा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद