फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में सट्टा लगवाने वाले बम्बइया समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
जलालाबाद में आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद। जलालाबाद पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सट्टा खेलने व खिलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुख्यात मोहम्मद रफीक उर्फ बम्बइया भी शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से सट्टे की पर्ची, मोबाइल आदि बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि शुक्रवार को जलालाबाद थाने के प्रभारी जयशंकर सिंह ने आईपीएल में सट्टा लगाए जाने की सूचना पर मोहल्ला सब्दुल्लागंज निवासी मोहम्मद रफीक उर्फ बम्बइया के घर पर छापा मारा। पुलिस ने बम्बइया के अलावा मोहल्ला जमदग्निगर निवासी मनोज उर्फ मुच्छड़, मोहल्ला सदुल्लागंज निवासी जाबिर हुसैन को आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाते व लगवाते गिरफ्तार किया।
उनके पास से तीन मोबाइल, एक डायरी, तीन पर्ची व डायरी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जीतने के बाद काफी रकम बरामद होती है। उससे मुनाफे को बराबर आपस में बांट लेते थे। आईपीएल के क्रेज को देखते हुए युवाओं में ज्यादा उत्साह रहता था। सट्टा किंग के तार पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद से जुड़े होने की बात सामने आई है। एसपी देहात ने बताया कि पिछले कई वर्षों से जलालाबाद व आसपास के क्षेत्र में सट्टे का कारोबार करने वाला दारा उर्फ अफसर भाग गया। वह जल्द ही जेल से छूटकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें