फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्रा से छेड़खानी और धमकाने के मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। प्रयोगात्मक परीक्षा देने काॅलेज जा रही एक गांव की छात्रा से छेड़खानी और विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को सुबह उनकी पुत्री प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने काॅलेज जा रही थी। इसी दौरान आरोपी रिजवान पीछा करते हुए आया। पुत्री मैजिक वाहन पर बैठी तो वह भी उसी वाहन में बैठ गया। रास्ते में उसने पुत्री से अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी दी।
घर लौटी बेटी ने घटना भाई को बताई। बाद में उनका पुत्र आरोपी के घर शिकायत करने गया तो आरोपी रिजवान और उसके साथियों नईम और फुरकान ने बेटे से मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और वहां से उन्हें जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें