फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लाट साहब के जुलूस में तोड़-फोड़ करने वालों की जेल में मनेगी होली

Thu, 13 Mar 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस - फोटो : samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गत वर्ष लाट साहब के जुलूस में पुलिस की गाड़ियों व पिंक बूथ को निशाना बनाने वाले आठ आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया। शांतिभंग होने की आशंका के चलते उन्हें दोबारा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में होली के जुलूस में कुछ लोगों ने पंखी चौराहे से घंटाघर के बीच खूब उत्पात मचाया था। मुख्य बाजार में खड़ी पुलिस की गाड़ी के शीशे, दुकानों के साइन बोर्ड व सिटीकार्ट तिराहे पर पिंक बूथ को तोड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। मामले में सदर और चौक कोतवाली में दस से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस की विवेचना में नौ आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। इस वर्ष इनसे शांतिभंग की आशंका के चलते पुलिस ने दोबारा से आठ आरोपियों पर शिकंजा कस दिया। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि सदर क्षेत्र के मोहल्ला अल्सी गोदाम के अभिषेक श्रीवास्तव, शिवम, विनोद कश्यप, बबलू कश्यप, पप्पू, दिनेश, हॉजी बिल्डिंग निवासी अंशु व आदित्य धुसिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आदित्य धुसिया पर पूर्व से सात मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें