फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धार्मिक स्थलों पर बाहर से आकर रुकने वालों की जांच कराई जाए

विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन देते विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष व अन्य पदा​धिकारी। स्रोत: परिषद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी राजेश द्विवेदी को ज्ञापन दिया। इसमें गैर समुदाय के धार्मिक स्थलों पर बाहर से आकर रुकने वालों की जांच कराने की मांग की गई। साथ ही ऐसे स्थानों का रजिस्ट्रेशन कराए जाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि मोहल्ला तारीन टिकली, मोहल्ला चारखंभा व रेलवे स्टेशन स्थित धार्मिकस्थलों पर देश व विदेश से आने वाले लोगों को रुकने का स्थान व सुविधाएं उपलब्ध कराईं जातीं हैं। रुकने के बदले में शुल्क भी वसूला जाता है।
इसके बाद भी प्रबंध कमेटी ने आज तक अपने धार्मिकस्थलों का सराय अधिनियम के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। जरूरी है कि रुकने वालों की संख्या, उनके कार्य की जानकारी की जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रांत सह संयोजक प्रियम चौहान, विभाग मंत्री अशनील सिंह, अनुभव, प्रीति शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें