फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 40 प्लस वाले उच्च रक्तचाप के प्रति रहे सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्दी के मौसम में लोगों को ब्लड प्रेशर की दिक्कत बढ़ गई है। 40 से ऊपर के लोग भी उच्च रक्तचाप की चपेट में आने लगे हैं। अनियमित खानपान की वजह से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे 40-50 लोग रोजाना ओपीडी पहुंच रहे हैं। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बदलती जीवन शैली उच्च रक्तचाप की वजह है। नमक की मात्रा नियंत्रित रखें। मसालेदार खानपान से परहेज कर इस समस्या से बच सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि सुबह हल्का व्यायाम करें। धूम्रपान व तंबाकू उत्पादों का प्रयोग बिल्कुल न करें। गंभीर स्थिति में चिकित्सक से संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें