फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा...

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कैंट मैदान पर बना शहीद संग्रहालय का भवन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिकारियों व अमर शहीदों की याद में बना शहीद संग्रहालय का मंगलवार को वित्त, संसदीय एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लोकार्पण किया। इसके साथ ही शहीद संग्रहालय जनता को समर्पित कर दिया गया है। 26 जनवरी तक बिना शुल्क के शहीद संग्रहालय का अवलोकन किया जा सकेगा, इसके बाद छावनी परिषद की ओर से तय शुल्क पर टिकट लेकर ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

शहर में जीएफ कॉलेज के सामने स्थित छावनी परिषद के मैदान में नवनिर्मित शहीद संग्रहालय का लोकार्पण कार्यक्रम मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने संग्रहालय का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि देश को आजादी सिर्फ गांधीजी के अहिंसावादी सिद्धांत से ही नहीं, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, अमर शहीद अशफाक उल्ला खां, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह के क्रांतिकारी आंदोलन के बलबूते मिली है। इसका उदाहरण काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना है, जिसके बाद अंग्रेजी सरकार के चूलें हिल गई थीं।
स्वाधीनता संग्राम के इन्हीं संघर्षों को सहेजने का काम इस संग्रहालय में किया गया है। सांसद अरुण कुमार सागर, छावनी परिषद के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित, डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी ने अमर शहीदों से जुटी स्मृतियों और इतिहास से अवगत कराया। बताया कि जीएफ कॉलेज में पहले टुंडे खां की बगिया थी, जिसमें क्रांतिकारी एकत्रित हुआ करते थे।
विज्ञापन

इसका जिक्र कॉलेज के गेट पर होना चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, यूपी एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीप्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, सीईओ जिज्ञासा सिंह आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्रनाथ तिवारी ने कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को बुके भेंट किया।
शहीदों के प्रपौत्र और इतिहासकार का सम्मान
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के प्रपौत्र अशफाक उल्ला, ठाकुर रोशन सिंह के प्रपौत्र प्रियांशु सिंह और इतिहासकार सुधीर विद्यार्थी को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
26 जनवरी तक नि:शुल्क मिलेगा प्रवेश
शहीद संग्रहालय में संजोयी गई स्मृतियों और स्वाधीनता से जुड़े इतिहास को जानने, समझने व देखने के लिए कभी भी जाया जा सकता है, लेकिन नवनिर्मित शहीद संग्रहालय में 26 जनवरी तक निशुल्क प्रवेश रहेगा। उसके बाद छावनी परिषद की ओर से तय शुल्क पर टिकट लेना होगा।
कवि अग्निवेश की रचना सुनाई
ओज के कवि स्व. अग्निवेश की रचना को ऑडियो के माध्यम से सुनाया गया। इसमें उन्होंने फांसी की रात को अशफाक उल्ला खां की मन:स्थिति को व्यक्त किया था।
स्काउट गाइड व एनसीसी कैडेट ने सलामी दी
कार्यक्रम में स्काउट गाइड और एनसीसी कैडेटों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। स्काउट गाइड के बैंड ने देशभक्ति की धुन बजाई।
जैविक किसान ने आजीवन सहयोग का लिया संकल्प
शहीद संग्रहालय के निर्माण, संरक्षण और संचालन के लिए होने वाले खर्च में अपनी ओर से आर्थिक सहयोग करने वालों में वसुलिया निवासी जैविक किसान महेंद्र कुमार दुबे ने 11 हजार रुपये की राशि सौंपी। साथ ही प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर सहयोग राशि देने का संकल्प लिया।
सहयोग करने वालों का किया जिक्र
लोकार्पण कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शहीद संग्रहालय के निर्माण में तन-मन और धन से सहयोग करने वालों का जिक्र किया। इनमें शहर के होटल द आर्क के मालिक सुरेश सिंघल और उनके पुत्र रोहित सिंघल, आर्किटेक्ट विजय सिन्हा, चंद्रशेखर खन्ना धीरू आदि शामिल हैं।

शाहजहांपुर के कैंट मैदान पर शहीद संग्रहालय का लोकार्पण करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना । संव- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें