फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे लगी रेलिंग को उखाड़ ले गए चोर

विज्ञापन
जलालाबाद में ग्राम ढका ताल्लुके उजेरा के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे लगाए गए बोल्डर। स्रोत:
विज्ञापन
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे गांव ढका उजेरा के पास लगी लोहे की रेलिंग का बड़ा हिस्सा सोमवार रात चोर उखाड़ ले गए। एक्सप्रेसवे की निर्माण कंपनी की ओर से मामले की थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे पर गलत तरीके से लोगों के प्रवेश करने और जानवरों की घुसपैठ रोकने के लिए लोहे की मजबूत रेलिंग दोनों तरफ लगाई गई हैं। निर्माण कम्पनी के प्रशासनिक अधिकारी अमन तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह काम करने गए मजदूरों ने चोरी होने की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि करीब 120 मीटर की दूरी के बीच रेलिंग के साथ ही लगाए गए कई बीम भी चोरी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि चोरी गए सामान की कीमत करीब साढे़ तीन लाख रुपये के आसपास है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

000
एक्सप्रेसवे पर पूरी तरह बंद किया गया आवागमन
कुछ दिन पहले संभल में हुए हादसे के बाद अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को एक्सप्रेसवे की सभी लेन पर बोल्डर रखकर अनधिकृत आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। हालांकि, एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अभी कुछ काम शेष हैं। इसी वजह से औपचारिक रूप से अभी एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू नहीं हुआ है। निर्माण कम्पनी के लोगों की आवाजाही और सामान पहुंचाने के लिए एक्सप्रेसवे पर कई रास्ते खुले हुए हैं। इन्ही रास्तों से काफी संख्या में लोग अपने वाहन लेकर एक्सप्रेसवे पर आने-जाने लगे थे। निर्माण कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले संभल क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर कार और पिकअप के बीच हुई टक्कर में कई लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने बताया कि इस हादसे के मद्देनजर अधिकारियों के निर्देश पर एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाले सभी रास्तों को फिलहाल बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें