फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लघुशंका करने गए युवक की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
आनंद का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
सिंधौली। बबौरी गांव में सोमवार की रात लघुशंका करने निकले दिव्यांग आनंद (28) की घर के पास स्थित तालाब में डूबकर मौत हो गई। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने घरवालों से घटना की जानकारी लेकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

आनंद के पिता श्याम बहादुर ने पुलिस को बताया आनंद को मिर्गी का दौरा पड़ने की बीमारी थी। सोमवार की रात वह घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे सो रहा था और देर रात उसे दौरा पड़ गया। जानकारी मिलने पर घरवालों ने उसके चेहरे पर पानी छिड़ककर दवा खिलाई। कुछ देर में हालत सामान्य होने पर आनंद लघुशंका के लिए चला गया। देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने टार्च के सहारे उसकी तलाश की।
इसी दौरान तालाब में उतराता हुआ आनंद का शव मिल गया। वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी माैत से पिता समेत माता गीता देवी, भाइयों नरेंद्र, राजकुमार, नितिन आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें