फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बघापुर में घर के बाहर बंधी तीन भैंसें खोल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बघापुर गांव से रविवार की रात चोर एक ग्रामीण के घर के बाहर दरवाजे के पास बंधीं तीन भैंसें खोल ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भैंस चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बघापुर के ब्रह्मपाल ने पुलिस को बताया कि वह घर के बाहर टिनशेड में सो रहे थे और कुछ दूरी पर उनकी तीन भैंसें और एक पड्डा बंधा था। रात करीब 12:30 बजे भैंस के पड्डे के चिल्लाने की आवाज पर उनकी आंख खुली। टाॅर्च जलाकर देखा तो पता चला कि तीन भैसें गायब हैं। इधर-उधर तलाश करने पर भी भैंसों का पता नहीं चला। जहां भैंस बंधी थीं, वहां एक मोबाइल पड़ा मिला। उनका अनुमान है कि किसी चोर का मोबाइल गिर गया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि मौके पर मिले मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर उसके जरिये चोरों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें