फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: थाने के पास दुकान में घुसकर नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। खुटार थाना गेट से कुछ ही दूर पुवायां के गांव चंदुआपुर के मनदीप सिंह की दुकान से चोर 13 हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके अलावा मोहल्ला नरायनपुर में अभिषेक मिश्रा के मकान से भी सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

मंदीप सिंह की फोटो फ्रेमिंग की दुकान है। मंदीप सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे वह दुकान खोलकर तिकुनिया चौराहा गए थे। पांच बजे पड़ोस के मकान से चोर उनकी दुकान में घुस आया और काउंटर में रखे 13 हजार रुपये चोरी कर लिए। तिकुनिया चौराहे से वापस आने पर मंदीप को चोरी का पता चला। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
उधर मोहल्ला नरायनपुर निवासी अभिषेक मिश्रा के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर घरेलू सामान चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह चोरी का पता चलने पर अभिषेक ने तहरीर दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। दोनों तहरीरों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें