फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गांव में रात भर रही तेंदुए की दहशत, निगरानी करती रही टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल से बाहर निकलकर आबादी के निकट पहुंचे तेंदुए की दहशत में विलगवां गांव के ग्रामीणों ने रात जागकर काटी। वन विभाग की टीम गांव में मुस्तैद रहकर तेंदुए पर नजर बनाए रही। शुक्रवार को डीएफओ मनीष सिंह ने टीम के साथ गांव पहुंचकर स्थिति को परखा। इसके बाद वनकर्मियों को कई निर्देश दिए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के विलगवां गांव की सीमा में बृहस्पतिवार देर रात तेंदुए की चहलकदमी दिखाई दी। घरों से सटे इलाके में तेंदुआ आ जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। शोर मचने के बाद ग्रामीण घरों से बाहर निकलकर एकत्र हो गए। शोर शराबा करने पर तेंदुआ आबादी के निकट खेतों में पहुंच गया।
सूचना वन विभाग की टीम को भी दी गई। ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर वायरल भी किया। रात को ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ तेंदुए की निगरानी भी शुरू कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि दहशत के चलते रात भर जागते रहे। रात को तेंदुए खेतों की ओर निकल गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएफओ मनीष सिंह गांव पहुंचे। ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। तेंदुए की चहलकदमी वाले क्षेत्र को देखा। इसके बाद निगरानी में जुटे वनकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। डीएफओ के निर्देश के बाद क्षेत्र में कैमरे भी लगा दिए गए। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि मौका मुआयना कर स्थिति को परखा गया। टीम को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें