फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुंवरगंज पीएचसी में बत्ती गुल, नहीं हुईं जांचें

Mon, 05 May 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर में पीएचसी पर मरीजों की जांच करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के तहत क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को डायरिया, सर्दी, खांसी, बुखार आदि के 110 मरीज पहुंचे। इसमें से 19 मरीजों की जांचें भी की गईं, लेकिन कुंवरगंज पीएचसी में बत्ती गुल रहने से वहां किसी मरीज की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पीएचसी के प्रभारी डाॅ. अनुराग गुप्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचे 34 मरीजों को दवाएं दी गईं, लेकिन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं हाेने से किसी मरीज की जांच नहीं की जा सकी। राजनपुर पीएचसी पर डॉ. अभिषेक जौहरी ने 44 मरीज देखे और 11 मरीजों की जांचें कराईं। रमापुर पीएचसी पर फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने 32 मरीजों को दवाएं देने के साथ आठ मरीजों की जांचें कीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें