फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुधवाना में नहीं आई बिजली, गदियाना फीडर भी ब्रेक डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी में बिजली का संकट खत्म नहीं हो रहा है। मदनापुर के बुधवाना में बृहस्पतिवार को बिजली के लिए लोग तरसते रहे। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 36 घंटे से बिजली की आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

चिनौर उपकेंद्र के रसूलपुर चठिया में बिजली की आपूर्ति करीब दो बजे ठप हो गई। पांच घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया। इसी तरह निगोही रोड उपकेंद्र के गदियाना फीडर में सुबह सात बजे फॉल्ट आ गया। बिजली जाने से लोग परेशान हो गए। उपकेंद्र पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई गई। साढ़े तीन घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया गया।

ट्रांसफॉर्मर फुंकने से दिक्कत, मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण

अल्हागंज। गांव नगला हालू में बार-बार ट्रांसफॉर्मर फुंकने की शिकायतों पर बुधवार को अल्हागंज उपकेंद्र का मुख्य अभियंता राघवेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने उपकेंद्र की तत्काल क्षमता वृद्धि करने के निर्देश दिए। कहा कि गांव में सौ केवी का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कराया गया। मुख्य अभियंता ने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया हैं। वह तत्काल भुगतान करें। चेतावनी दी गई कि भुगतान न करने की स्थिति में उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उन्होंने शुक्रवार को गांव में विशेष बिजली कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विधायक ने उठाया बिजली का मुद्दा
ददरौल से विधायक अरविंद सिंह ने प्रभारी मंत्री को पत्र देकर मदनापुर, कांट, अभायर, चौहानापुर, अटसलिया, जलालाबाद में ग्रामीणों क्षेत्रों को छह से सात घंटे व निजी नलकूपों को चार से पांच घंटे बिजली देने की जानकारी दी। बताया कि बिजली नहीं आने से धान की फसल चौपट हो रही है। उन्होंने बादशाहनगर उपकेंद्र पर पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर रखवाने, कहेलिया फीडर के जर्जर तारों को सही कराने, मदनापुर और चाैहनरापुर उपकेंद्र की क्षमतावृद्धि कराने की मांग की गई। उन्होंने प्रभारी मंत्री को बताया कि मदनापुर क्षेत्र में बिजली को लेकर हाहाकार मचा है, जबकि निगम फर्जी रिपोर्ट बनाकर 19 घंटे आपूर्ति देने का दावा कर रहा है। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें