फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रसव कक्ष में नहीं मिली पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था

Wed, 21 May 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार सीएचसी पर रोगी से जानकारी करती एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने मंगलवार को खुटार सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्हें यहां प्रसव कक्ष और महिलाओं को भर्ती करने वाले वार्ड में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं मिली। साथ ही बीपीएम, लैब टेक्नीशियन, सीएचसी अधीक्षक भी नदारद मिले। भ्रमण रजिस्टर पर भी कोई एंट्री नहीं थी।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक डाॅ. संजीव कुमार कहीं मेडिकल में गए हैं। बीपीएम ने अचानक छुट्टी ले ली। एक कर्मचारी दिनेश कुमार पूरे महीने से गैरहाजिर है।
एसडीएम ने निर्देश दिए कि सीएचसी पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ प्रसव कक्ष में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी डॉक्टर बाहर की दवा नहीं लिखेगा और रोगियों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। अन्य खामियों को भी जल्द दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए एसडीएम ने कहा कि अगली बार निरीक्षण में कमियां मिलीं तो संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें