शाहजहांपुर। लखनऊ से पंडित रामप्रसाद बिस्मिल स्टेशन को आ रही कोयले से भरी मालगाड़ी के नीचे से धुआं निकलने लगा। वैगन के नीचे से धुआं निकलता देखकर हड़कंप मच गया। वैगन काटकर जांच के लिए अलग कर दिया गया है।
अप लाइन पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पीआरपीएम स्टेशन के पास मालगाड़ी के वैगन के नीचे से धुआं निकलता देखकर स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल को जानकारी दी। कंट्रोल के आदेश पर मालगाड़ी को रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। जांच में पाया गया कि चक्का जाम होने की वजह से पटरी पर रगड़ने लगा था, जिससे वैगन के नीचे से धुआं निकल रहा था। उसे काटकर अलग किया गया। बाकी मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया है।
कैरिज एंड वैगन निरीक्षक आनंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर वैगन का निरीक्षण किया। स्टेशन अधीक्षक के अनुसार, मालगाड़ी के पहिये से धुआं निकल रहा था, जिसे काटकर अलग कर दिया गया है।