फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होली की पूर्व संध्या पर खूब हुई खरीदारी, बाजार रहा गुलजार

विज्ञापन
बहादुरगंंज बाजार में नमकीन की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली की पूर्व संध्या पर बाजारों में काफी चहल-पहल रही। लोगों ने खूब खरीदारी की। सबसे ज्यादा नमकीन-बिस्कुट और पिचकारी की दुकानाें पर भीड़ रही। भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई।
विज्ञापन

सदर बाजार, चौक और जलालनगर बजरिया के बाजारों में सुबह से ही खरीदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बाजार में भीड़ को देखकर व्यापारियाें के चेहरे चमक उठे। लोगों ने रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी की। सबसे ज्यादा जींस-शर्ट की बिक्री हुई। इसी तरह नमकीन और बिस्कुट की दुकानों पर ग्राहक उमड़ पड़े।
इन दुकानाें पर देर रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा। लोगों ने अपनी पसंद की नमकीन खरीदी। इसी तरह रंग और गुलाल की खरीदारी भी हुई। लोगों ने पिचकारी भी खरीदीं। इसके अलावा होलिका में डालने के लिए आखत भी खरीदे गए। बाजार में भीड़ उमड़ने के चलते यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। जाम लगने से लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
विज्ञापन

कांट। होली पर बाजार में खूब भीड़ रही। मुख्य बाजार में रंग-गुलाल व पिचकारियों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। मदनापुर मार्ग, कुर्रियाकलां मार्ग के अलावा बस स्टैंड के सामने महुआ बाजार आदि पर खूब खरीदारी की गई।

बहादुरगंंज बाजार में नमकीन की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें