फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कचहरी के गेट पर खतरे का सायरन बजने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कचहरी परिसर में शनिवार की दोपहर गेट नंबर दो पर अचानक मेटल डिटेक्टर में बैग चेक होने के दौरान खतरे का सायरन बजने से हड़कंप मच गया। कचहरी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच में पता चला कि बैग में कारतूस था, जो उसके मामा का था।
विज्ञापन

मामला शनिवार दोपहर का है। कचहरी आई महिला गेट नंबर दो से अंदर घुसी तो उसने अपना बैग मेटल डिटेक्टर पर रखा। इसके बाद संदिग्ध वस्तु होने की सूचना देने वाला सायरन बजने लगा। तुरंत महिला पुलिस ने उस बैग वाली महिला को गेट से बाहर ले जाकर पूछताछ की। बैग की तलाशी ली तो उससे कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद महिला से पूछताछ की गई।
इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि कचहरी गेट पर एक महिला के बैग से कारतूस मिला था। महिला अपने मामा का बैग धोखे से लेकर आई। उसके मामा के पास शस्त्र लाइसेंस है। इसके बाद लिखापढ़ी कर हिदायत देकर महिला को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें