फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अगले 24 घंटे में बन रहे बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज धूप और उमस ने लोगों को मंगलवार को बेहाल कर दिया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को अधिकतम 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक, वायुदाब चार मिलीबार गिरा हुआ है। वातावरण में आर्द्रता 68 प्रतिशत है। इससे हवा में नमी बनी हुई है। हल्के बादल छाए हुए हैं। इससे अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें