फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवती ने थाने में रील बनाकर की वायरल, फिर मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। मारपीट के मामले मेंं रिपोर्ट दर्ज कराने दादी के साथ थाने गई जमौर गांव की एक युवती ने प्रभारी निरीक्षक का कक्ष खाली देख वहां बैठकर मोबाइल से रील बनाई। फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में उसने माफी मांग ली। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में युवती प्रभारी निरीक्षक के खाली दिख रहे कक्ष में बैठकर रील बनाते दिख रही है। यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक के संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने युवती से संपर्क साधा तो वह माफी मांगने लगी। पुलिस ने उसे हिदायत देकर वीडियो डिलीट करा दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया की गत 26 नवंबर को जमौर गांव की एक महिला ने थाने आकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट व गाली गलौज करने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके साथ उसी पौत्री भी आई थी और उसी ने थाने में रील बना ली। युवती के माफी मांगने पर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें