फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट लिखकर युवक ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक को रविवार को गांव के पास एक नलकूप के किनारे बेहोशी की हालत में मिलने के बाद निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

युवक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवक ने लिखा है कि मैं सिर्फ इसलिए सुसाइड कर रहा हूं क्योंकि मैंने हर तरीके से रहने की कोशिश की...फिर भी हमारी माता जी ने रहने नहीं दिया। इसीलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं। मेरी ससुराल वालों को कोई हानि न पहुंचे और न तो मेरी ससुराल वाले हमारे घरवालों के ऊपर कोई कार्रवाई करें। मैंने दिन रात एक की...फिर भी नहीं जीने दिया। मुझे माफ करना। युवक की मौत के बाद परिवार के लोग शव को घर ले गए। युवक की दो साल पहले शादी हुई थी। युवक की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दे रहे हैं। युवक की मां भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें