फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अंगूठी बेचने से नाराज होकर महिला चली गई थी मायके, हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर शनिवार को 15 पत्रावलियों पर सुनवाई हुई। एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पति ने बहन के कहने पर उसकी अंगूठी बेच दी। इससे विवाद हो गया। इस मामले में समझौता करा दिया गया। इसी तरह एक अन्य मामले में भी समझौता कराया गया।
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि थाना खुदागंज क्षेत्र के एक दंपती की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। आठ माह से मायके में रह रही महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि पति ने अपनी बहन के कहने पर अंगूठी बेच दी थी। इसी बात पर कहासुनी हो गई। इस कारण नाराज होकर मायके चली गई।
उन्होंने बताया कि दूसरा मामला रोजा थाना क्षेत्र का था। दंपती की शादी को पांच वर्ष हुए थे। महिला ने बताया कि उसका पति अत्यधिक शराब पीता है। ससुरालियों ने मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। इसी के चलते मायके में रह रही थी। केंद्र प्रभारी ने बताया कि दोनों दंपतियों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। इस दौरान सिपाही चंद्रकांता शर्मा, मोनिका कुमारी, बबीता देवी, साकेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें