अर्चना देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : कादीपुर के खोजापुर गांव में तार पर गिरा पेड़।
बंडा। पुवायां-बंडा सीमा पर स्थित गांव बेलाबाली निवासी छुट्टन की 24 वर्षीय पत्नी अर्चना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनकी शादी को डेढ़ वर्ष हुए थे। अर्चना की मां ने बेटी की ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
थाना पुवायां के गांव कैहमरा निवासी रामनहोरे की पत्नी बिट्टी देवी ने बताया कि उसने बेटी अर्चना देवी की शादी करीब डेढ़ साल पहले थाना बंडा के गांव बेलाबाली निवासी छुट्टन के साथ की थी। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
दहेज में एक बाइक, एक लाख रुपये की नकदी, सोने की चेन की मांग कर रहे थे। बिट्टी देवी ने बताया कि तीन दिन पूर्व बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। इसके बाद बेटी को बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। दो दिन उपचार के बाद दामाद ने अस्पताल से बेटी की छुट्टी करवा ली और उसे घर ले आया।
सोमवार सुबह बेटी की मौत की सूचना मिली। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया महिला कई दिनों से बीमार चल रही थी। मृत्यु का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।