फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की बुद्धि शुद्ध को किया यज्ञ

Tue, 06 Sep 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
बुद्धि शुद्ध को किया यज्ञ - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर छह सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर डटे जिले के लेखपालों ने आंदोलन के 15वें दिन खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर धरना देने के साथ सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई और मांगों पर सरकार को सद्बुद्धि देने की ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि मांगों से किसी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन

इस मौके पर लेखपालोें ने यज्ञ में आहुतियां दीं और सरकार से मांगों पर सकारात्मक नजरिया अपनाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा ने कहा कि सरकार लेखपालों के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करे क्योंकि संघ की सभी मांगें न्यायोचित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सदाशयता का परिचय देते हुए लेखपालोें के काम पर लौटने का रास्ता साफ करेगी तो जन सामान्य को भी राहत मिलेगी, क्योंकि तहसील स्तर के तमाम कामों में रुकावट पड़ने से लोगोें को निराश लौटना पड़ रहा है। 
जिला मंत्री अजय चौधरी ने कहा कि सरकार के अड़ियल रुख से लेखपालों में आक्रोश लगातार बढ़ रहा है और उसे सिर्फ आश्वासन से शांत करना संभव नहीं होगा। विवेक चतुर्वेदी के संचालन में हुए कार्यक्रम में राजाराम, उपेंद्र तिवारी, राममूर्ति चंचल, डॉ. इंदु भूषण पांडेय, अनुपम तिवारी, शिव सिंह, महेश श्रीवास्तव, राम मिलन शर्मा, नरेंद्र पाल, अवधेश चंद्र सक्सेना, मो. सलीम, इंद्रपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें