फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार से नाराज ग्रामीणों  ने प्रधान को सौंपा ज्ञापन

Mon, 05 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत इस्लामगंज के मजरा साहबगंज निवासी कोटेदार के विरुद्ध पूर्वी मंझा तथा साहबगंज के लोगों ने ग्रामप्रधान ओमा देवी को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की कि कोटेदार प्रतिमाह सरकारी राशन का वितरण न करके ब्लैक कर देते हैं। जो ग्रामीण राशन लेने उनके पास जाता है उन्हें गाली गलौज देकर भगा देते हैं। प्रधान पति गिरीश सिंह का कहना है कि कोटेदार द्वारा कार्डों का सत्यापन भी नहीं कराने की शिकायत आई है। दूसरी तरफ  कोटेदार ओमराम शर्मा का कहना है कि पर्ची धारी सभी ग्रामीणों को प्रतिमाह राशन वितरण करते हैं, लेकिन कुछ दबंग ग्रामीण बगैर पर्ची के राशन देने का दबाव बनाते हैं और न देने पर झूठी शिकायत करते हैं। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र पाल, पूरन सिंह, संजय, राजेंद्र, अशोक कुमार, अनंगपाल, राममिलन, विष्णु दयाल, राकेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें