फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य प्रतियोगिता की विजेता अमीषा सम्मानित

Tue, 22 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
अम‌िषा सक्सेना
विज्ञापन
बरेली के जयनारायण इंटर कॉलेज में आयोजित 44वीं जवाहर लाल नेहरू राज्य स्तरीय विज्ञान, पर्यावरण एवं गणित प्रदर्शनी में डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा अमिषा सक्सेना ने गणितीय क्रियाकारी मॉडल में प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता छात्रा को मंगलवार को कॉलेज में सम्मानित किया गया। अमिषा ने जिला और मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में भी पहला स्थान पाकर कॉलेज का नाम रोशन किया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने विद्यालय के पठन-पाठन की प्रशंसा करते हुए छात्रा अमीषा और उसका निर्देशन करने वाले शिक्षक राम औतार शर्मा एवं एकता सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डीआईओएस ने प्रदर्शनी में शामिल किए गए मॉडल का अवलोकन कर उसके बारे में जानकारी भी हासिल की। प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदेश के सभी जनपदों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए मॉडलों का प्रदर्शन किया था। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष पांडेय, प्रबंध निदेशक शशि खरे समेत स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें