जलालाबाद में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर नाले के टूटे स्लैब में फंसी डीसीएम। स्रोत : जागरूक पाठक
जलालाबाद। महाराणा प्रताप चौक (याकूबपुर तिराहा) पर बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के नाले का स्लैब टूट जाने से बृहस्पतिवार को सुबह उसमें आलू से भरे मिनी ट्रक के पहिये धंस गए। गनीमत रही कि डीसीएम पलटने से बच गई।
बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के दोनों ओर नाले का निर्माण किया गया है। याकूबपुर तिराहे से जहां शाहजहांपुर हाईवे निकला है, वहां भी नाला बना है। फर्रुखाबाद निवासी डीसीएम के चालक नन्हे ने बताया कि वह फर्रुखाबाद से आलू लेकर पलिया जा रहे थे। फर्रुखाबाद हाईवे से शाहजहांपुर हाईवे की ओर मुड़ते ही नाले का एक स्लैब टूट गया और डीसीएम के पिछले पहिये उसमें धंस गए। हालांकि, बाद में पुलिस ने क्रेन से डीसीएम को बाहर निकलवाया। संवाद