मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को दोपहर सब्जी मंडी के सामने बरेली की ओर जा रही कार की टक्कर लगने से साइकिल पर सवार मोहल्ला सराय निवासी लियाकत मंसूरी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में लियाकत की साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार समेत चालक बरेली की ओर भाग गया। लियाकत को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बरेली रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। संवाद