फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीखे बने रहे मौसम के तेवर, सर्द हवा के आगे बेअसर रही धूप

Sat, 04 Jan 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मौसम के तेवर शुक्रवार को भी तीखे बने रहे। दो दिन बाद दोपहर में धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के सामने बेअसर साबित हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार वातावरण में घुली 89 फीसदी नमी शनिवार को सुबह कोहरा बनकर दिखेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को तीसरे दिन भी दोपहर 12 बजे तक सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। बाद में धूप निकली तो अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 15.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन हल्की धूप पर सर्द हवा के थपेड़े हावी रहने से सर्दी का सितम जारी रहा।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार धूप से दिन में तापमान बढ़ने के बावजूद अभी अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। उनका कहना है कि दिन में निकली धूप के बावजूद हवा में नमी की मात्रा 89 प्रतिशत बनी हुई है। इसलिए शनिवार को सुबह हवा का बहाव उत्तर दिशा से जारी रहने के बाद भी कोहरा बना रहेगा। हवा की दिशा बदलकर पुरवाई चली तो कोहरा घना हो जाएगा और पछुआ हवा चलने पर पाला गिरने की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें