फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मौसम के असर से आम की मिठास हुई फीकी, किसानों को नुकसान

Wed, 06 May 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कांट क्षेत्र ​​स्थित एक बाग में लगे आम के पेड़। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मौसम का मिजाज इस बार आम की फसल पर भारी पड़ रहा है। लगातार आंधी और तेज हवा से आम गिर रहा है। आम का तना मजबूत नहीं हो पाया है। इस वजह से आम की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचा है। आम की फसल करने वाले किसान मौसम की बेरुखी से मायूस हैं। आधी से ज्यादा फसल को नुकसान हो चुका है। मौसम के असर से आम का जायका फीका पड़ गया है।
विज्ञापन

आम की फसल एक वर्ष अधिक पैदावार देती और दूसरी वर्ष कम होती है। इस वर्ष कम पैदावार होगी। आम पहले से ही कम था ऊपर से आंधी और तेज हवा ने आम के बौर को नुकसान पहुंचाया है। अप्रैल से ही तेज हवा चलने लगी। पहले आम का बौर झड़ा। मई की शुरुआत से ही तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। इस वजह से आम गिर रहा है। किसानों की मानें तो फसल में करीब आधा नुकसान हो चुका है। इसके असर से आम पर महंगाई रहेगी।

लोगों की बात
फोटो- 28
- इस वर्ष आम का सीजन हल्का है। ऊपर से आंधी आने से फसल को काफी नुकसान हुआ है। फसल आधी भी नहीं रह गई। अभी आंधी का सीजन बाकी है। इस बार आम की पैदावार कम होने की संभावना है।
विज्ञापन

- अजमतउल्ला, बाग मालिक
-
फोटो- 29
- इस वर्ष शुरू से ही तेज हवा और आंधी शुरू हो गई हैं। इस बार कम फसल का सीजन है। बाहर से जो आम आ रहा है वह 50- 60 रुपये किलो थोक में बिक रहा है। फुटकर में यही आम 90 से 100 रुपये किलो है।
विज्ञापन

- फहीम, आढ़ती
-
वर्जन-
तेज बारिश के साथ आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इस बार आम का उत्पादन पहले से कम था। इसका असर बाजार में आम की कीमतों पर भी पड़ेगा।
- पुनीत पाठक, जिला उद्यान अधिकारी

कांट क्षेत्र स्थित एक बाग में लगे आम के पेड़। संवाद

कांट क्षेत्र स्थित एक बाग में लगे आम के पेड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें