पुवायां। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने पुवायां थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान पीड़ित ने उनसे चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने की शिकायत की।
एसपी ग्रामीण ने निरीक्षण में अभिलेख, बैरक, मैस आदि का निरीक्षण किया और साफ सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं की जानकारी लेकर उन्होंने विवेचनाएं जल्द और सही से पूरी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले फरियादी की बात ध्यान से सुनकर गंभीरता से निस्तारण कराएं, जिससे विवाद आगे न बढ़ सके।
इसके बाद एसपी ग्रामीण ने शांति समिति की बैठक में भाग लेकर लोगों से त्योहार शांति से मनाने और कोई नई परंपरा न डालने की अपील की। होली पर गांव बड़ागांव में निकलने वाले जुलूस के संबंध में उन्होंने कहा कि जुलूस की पूरी तैयारी कर ली गई है। गांव में जुलूस रूट पर 10 सीसी कैमरे लगवाए जाएंगे।
गांव मदनापुर निवासी शान मोहम्मद ने एसपी ग्रामीण से मिलकर बताया कि 13 फरवरी की रात चोर पीछे से दीवार फांदकर उनके घर में घुस आए थे और जेवर, नकदी सहित लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। अब तक रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की गई है। इसके अलावा पुवायां के सौरभ मिश्रा को घर से पकड़कर तमंचा सहित गिरफ्तार दिखाकर जेल भेजे जाने के मामले में उन्होंने जांच कराने की बात कही।