फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अश्लील क्लिप भेजने के प्रकरण में आज बयान देने आ सकती है पीड़िता

Mon, 06 Jan 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/कांट। राज कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी पर व्हाट्सएप पर अश्लील क्लिप भेजने का आरोप लगाने वाली युवती सोमवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराने आ सकती है। शनिवार को चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने रविवार के अवकाश के बाद बुलाया था।
विज्ञापन

28 दिसंबर को आरसीएल कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी ने मैनपुरी निवासी एमडी मनोज यादव व उसके पुत्र के खिलाफ कांट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि मनोज ने उसे कॉल कर होटल के कमरे में बुलाने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर अश्लील वीडियो क्लिप व्हाट्सएप पर भेजी। बहाने से कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत की।
आरोपी के बेटे से शिकायत करने पर इस्तीफा लिखवा लिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पीड़िता अपने घर लौट गई। पुलिस ने बयान दर्ज कराने को व्हाट्सएप व रजिस्ट्री से नोटिस भेजा तो शनिवार को पीड़िता अपने परिवार के साथ आई। उसका चिकित्सीय परीक्षण करा दिया। देर से आने के चलते न्यायालय में बयान नहीं हो सके थे।
विज्ञापन

ऐसे में सोमवार को उसे आने के लिए पुलिस ने कहा था। बताते हैं कि रविवार को पुलिस ने उसके व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर बुलाया है। पीड़िता ने बीमार होने व चोट लगने की जानकारी दी है। फिर भी संभावना है कि वह सोमवार को यहां आ सकती है। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस आरोपी एमडी व उसके पुत्र पर शिकंजा कसना शुरू करेगी।
विज्ञापन

-
पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण हो गया है। न्यायालय में बयान के लिए सोमवार को आ सकती है। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
प्रयांक जैन, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें