फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित ने रुपये दिलाने को डीएम से लगाई गुहार

Tue, 03 Feb 2015 11:46 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव सिकंदरपुर अफगानान की शालिनी ने तहसील दिवस में डीएम शुभ्रा सक्सेना को बताया कि गांव के ही दो लोगों ने उसे रेमेल कंपनी का वर्कर बताते हुए झूठ बोलकर 50 हजार रुपये जमा कराने के नाम पर ठग लिए। इसको एक साल से ज्यादा हो गया है। रसीद मांगने पर वह जब वह लगातार टालमटोल करता रहा, तब उसने रुपये वापस देने को कहा। आरोप है कि इससे नाराज आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत करने पर कोतवाली के एक दरोगा ने एक आरोपी का ट्रैक्टर कोतवाली में खड़ा करा लिया और उससे कहा कि एक-दो दिन में तुम्हारे रुपये वापस करा देंगे। इसके बाद इस दरोगा ने आरोपियों से साठगांठ करके ट्रैक्टर को छोड़ दिया। महिला ने डीएम से रुपये वापस दिलाए जाने तथा आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें