जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने-उतरने के लिए गांव कलक्टरगंज के पास इंटरचेंज निर्माण का कार्य पूरा होने में बाधा बन रहे चार पेड़ों की नीलामी प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई।
नीलामी प्रक्रिया एसडीएम प्रभात राय की देखरेख में हुई। ग्राम गुलड़िया में तीन पीपल और एक शीशम का पेड़ है। इसके चलते कार्य रुका हुआ था। वन विभाग ने इन पेड़ों की न्यूनतम धनराशि 23 हजार निर्धारित की थी। नीलामी प्रक्रिया में बरेली के ठेकेदार ने 25 हजार की सर्वाधिक बोली लगाई। इस दौरान निर्माण कंपनी के एचडी इंफ्रा के परियोजना निदेशक, प्रभारी तहसीलदार अनुराग दुबे, नायब तहसीलदार रोहित कटियार आदि मौजूद रहे। संवाद