फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यापार मंडल को दिया विस्तार, मनोनीत किए पदाधिकारी

विज्ञापन
कटिया टोला ​स्थित कैंप कार्यालय पर नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते उद्योग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उप्र उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ की अध्यक्षता में शुक्रवार रात कैंप कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संगठन को विस्तार दिया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ एवं नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने युवा जिला अध्यक्ष रोहित अग्रवाल की सहमति पर शकील अहमद को युवा नगर अध्यक्ष, अमित पांडे को युवा नगर महामंत्री, रमेश गंभीर को युवा नगर कोषाध्यक्ष, मोनू अवस्थी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुपम गुप्ता एवं जावेद हुसैन को उपाध्यक्ष, समर्थ मिश्रा, आशु गुप्ता, उमेश रावत को युवा नगर संगठन मंत्री बनाए गए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार कोई भी हो, अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न होता ही रहता है। व्यापारी अपनी सुरक्षा व सम्मान के लिए संगठन के साथ जुड़ा हुआ है। नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, व्यापारी उतना ही इंस्पेक्टर राज से सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी। बैठक में जिला महामंत्री नाजिम खान, नगर महामंत्री अतुल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, राज नारायण गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव वल्लभ गुप्ता, युवा महामंत्री कमल फहीम आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें