फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लिंटर डालने वाली मशीन से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
मूलचंद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जैतीपुर। गढि़यारंगीन थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गौटिया गांव निवासी मूलचंद्र (22) की बुधवार शाम लिंटर से गिरकर मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नेत्रपाल का बेटा मूलचंद्र मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहा था। वह मसाला लिंटर तक पहुंचाने वाली मशीन पर ऑपरेटर था। बुधवार की सुबह कस्बे में रमाकांत मिश्रा के निर्माणाधीन मकान में लिंटर डालने के लिए ठेकेदार के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली से मशीन लेकर आया था। लिंटर पड़ने के बाद शाम करीब सात बजे मजदूर मशीन खोल रहे थे।
इस दौरान मूलचंद्र मशीन पर चढ़कर काम करने लगा। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ठेकेदार व अन्य मजदूर उसे लेकर सीएचसी गए। वहां डॉक्टर ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित था। छह भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। मां सोमवती की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। वह भाइयों के साथ रहता था। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि एक मजदूर की लिंटर डालने वाली मशीन से गिरकर मौत की सूचना प्राप्त हुई हैं। जांच की जा रही है। शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपाेर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें