फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: समग्र क्रांति यात्रा नगर में पहुंची

विज्ञापन
तिलहर में बृहस्पतिवार को धरनास्थल पर मौजूद भाकृद कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में समग्र क्रांति जन जागरण रथ यात्रा बृहस्पतिवार को शाम चार बजे नगर में थाने के सामने पहुंची। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने अमर बलिदानियों को नमन करते हुए माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि किसानों के हितों को लेकर संगठन लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। किसान हितों से जुड़ीं 15 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 32 दिनों से सत्याग्रह जारी है। प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही दिए गए हैं। कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसको लेकर किसानों में रोष है। इसके बाद यात्रा को रवाना किया गया। गांव सलेमपुर में रात्रि विश्राम होगा। शुक्रवार को यात्रा जलालाबाद, अमृतपुर और राजेपुर से होते हुए शाम करीब चार बजे फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पहुंचेगी। यहां पर गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें