जीआईसी में छात्रा आराध्या दीक्षित को सम्मानित करतीं प्रोफेसर। स्रोत: शिक्षा विभाग
शाहजहांपुर। जिला विज्ञान क्लब की ओर से स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया गया।
जीआईसी में मुख्य अतिथि एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने छात्र-छात्राओं व सामान्य जनमानस में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, वैज्ञानिक ढंग से कार्य-व्यवहार अपनाने पर जोर दिया। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण की अपील की।
अतिथि वक्ता जीएफ कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. अरीब अंजुम व जीआईसी कांट के प्रोफेसर डॉ. अनूप कुमार ने पर्यावरण स्वच्छ रखने के उपायों की जानकारी दी।
इस बीच डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की आराध्या दीक्षित ने भाषण दिया। उन्हें अतिथियों ने सम्मानित किया। राजन प्रजापति के संचालन में हुए कार्यक्रम में अरशद अली मौजूद रहे। संवाद