शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर गांव के पास डीसीएम की टक्कर में घायल रौरा गांव निवासी प्रदीप (30) ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।
बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे डीसीएम वाहन शाहजहांपुर की ओर से जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद सामने से ऑटो से टकरा गया था। हादसे में सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव रोरा निवासी हरिपाल व कस्बे के मोहल्ला उत्तर निवासी रमाकांत (39) की मौत हो गई थी। पांच लोगों के घायल होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार की रात उपचार के दौरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया। परिजन ने बताया कि वह ऑटो में सवार होकर मजदूरी करने आ रहा था। तीन साल पहले उसकी बिहार की रहने वाली कल्याणी से शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है।