फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पछुआ हवा और पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में और गिरावट का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पछुआ हवा के असर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक पछुआ हवा के असर और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
वायुदाब 10 मिलीबार बढ़ा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। आर्द्रता 43 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और कमी आने की अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें