फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तहसीलदार ने पैमाइश कराकर जमीन पर दिलाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरतारा। एक फैक्टरी के मालिक प्रांजल गुप्ता का गांव के वीरपाल राजवंशी से चल रहे जमीन विवाद का समाधान कराने के लिए शुक्रवार को तहसीलदार सत्येंद्र कटियार पहुंचे। उन्होंने अपनी देखरेख में जमीन की पैमाइश कराकर प्रांजल को उनकी जमीन पर कब्जा दिला दिया।
विज्ञापन

इस दौरान नायब तहसीलदार निशि सिंह, लेखपाल विनोद राना समेत रोजा पुलिस भी मौजूद रहीं। खास यह है कि मामले के प्रतिवादी वीरपाल का देहांत हो चुका है।

पैमाइश की कार्यवाही पूरी होने के बाद वीरपाल की मां रामलली व पत्नी बबली ने तहसीलदार पर गलत तरीके से जमीन पर कब्जा दिलाने का आरोप लगाया। दोनों महिलाओं का कहना है कि वीरपाल के पिता बटेश्वर ने लगभग 20 वर्ष पूर्व लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर एक ढाबे के पास पुलिया के सामने चार बीघा जमीन बेची थी, लेकिन उस दौरान दूसरे पक्ष को आठ बीघा जमीन पर कब्जा दिला दिया गया। तहसीलदार का कहना है कि पैमाइश राजस्व अभिलेख देखकर नियमानुसार कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें